विराट हिन्दू सम्मेलन मावली: सालेरा खुर्द में बैठक और ध्वज प्रदान
मावली मण्डल के कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन की भव्यता के लिए गतिविधियों पर चर्चा की और ग्रामीणों ने सामूहिक आर्थिक सहयोग का ऐलान किया।

सालेरा खुर्द में 1 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारी हेतु ग्रामीण और कार्यकर्ता बैठक के दौरान चर्चा करते हुए।
विराट हिन्दू सम्मेलन मावली मण्डल 1 फ़रवरी रविवार 2026 के सफल आयोजन हेतु गांव सालेरा खुर्द में बैठक वह ध्वज प्रदान का आयोजन हुआ।
प्रमुख चर्चा एवं रणनीतियाँ
इस विशेष बैठक में सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए गए:
- बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन के निमित्त होने वाली सभी गतिविधियों पर चर्चा की।
- कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या लाने और कार्यक्रम को भव्य बनाने का प्रण किया।
ग्रामीणों का संकल्प एवं सहयोग
कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए ग्रामीणों ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई:
"गांव वालों ने गांव की ओर से सामूहिक आर्थिक सहयोग करने का भी ऐलान किया"

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
