1971 युद्ध के वीर सैनिक विमल चंद जैन को मिला संग्राम मेडल, कोटा में सम्मान की गूंज
1971 युद्ध के वीर सैनिक विमल चंद जैन को संग्राम मेडल मिला। कोटा निवासी जैन के सम्मान और उपलब्धियों की पूरी कहानी जानें।

तस्वीर में 1971 युद्ध के भूतपूर्व सैनिक विमल चंद जैन और उन्हें प्रदान किया गया संग्राम मेडल नजर आ रहा है।
राजस्थान। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अद्वितीय साहस और कर्तव्यनिष्ठा दिखाने वाले सिख रेजिमेंट के भूतपूर्व सैनिक श्री विमल चंद जैन को संग्राम मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके जीवन का अविस्मरणीय पल बन गया और कोटा जैन समाज सहित क्षेत्र के लोगों ने इसे गौरव का विषय बताया।
सन 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध भारतीय सैन्य इतिहास की सबसे बड़ी विजयों में से एक माना जाता है। इस युद्ध में पाकिस्तान को करारी शिकस्त मिली थी और पाकिस्तान के लगभग एक लाख सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। इसी ऐतिहासिक युद्ध के परिणामस्वरूप बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया।
श्री विमल चंद जैन का जन्म कोटा जिले के छोटे से गांव दरा स्टेशन में हुआ था। संघर्ष और मेहनत के साथ उन्होंने देश सेवा का मार्ग चुना और भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट में रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। 1971 के युद्ध में उनके योगदान के लिए उन्हें संग्राम मेडल प्रदान किया गया।
आज यह भी गर्व का विषय है कि श्री जैन के परिवार के सदस्य भारत और विदेशों में डॉक्टर, आई.आई.टी. इंजीनियर और जज, टी वी एंकर एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न पदों पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
विदित हो कि श्री जैन को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में "ऑल इंडिया बेस्ट कस्टमर सर्विस अवार्ड" भी प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि उनकी सेवा भावना को दर्शाती है।
कोटा जैन समाज के प्रबुद्धजनों ने श्री जैन के सम्मान पर खुशी जताते हुए कहा कि ऐसे वीर सपूतों पर हम सभी को गर्व है। श्री जैन मूलतः दरा स्टेशन के निवासी रहे हैं और वर्तमान में कोटा के आर.के.पुरम में निवासरत हैं।
श्री विमल चंद जैन ने अभी तक कई बच्चियों को उच्च शिक्षा के लिए मार्गदर्शन देकर उनके जीवन को सफल बनाने में सहयोग किया है। सेना सेवा से लेकर सामाजिक योगदान तक उनका जीवन प्रेरणा का उदाहरण बना हुआ है।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
