देवास में संसदीय संकुल विकास परियोजना पर ग्राम विकास बैठक, सांसद ने योजनाओं की समीक्षा की
देवास छात्रावास में राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की संसदीय संकुल विकास परियोजना की बैठक में सांसद मन्नालाल रावत ने ग्राम विकास योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में कृषि विभाग और ग्राम प्रतिनिधियों ने विकास कार्यों की रणनीतियों पर चर्चा की, जिससे गांवों में समग्र और प्रभावी विकास की दिशा तय हुई।

देवास। राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के ग्रामविकास आयाम के अंतर्गत संसदीय संकुल विकास परियोजना के तहत आज देवास छात्रावास में सभी 10 ग्रामों के ग्रामप्रमुख, ग्राम समिति अध्यक्ष, सचिव एवं कृषि विभाग के अधिकारी और अन्य वैचारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ मां भगवती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर सांसद मन्नालाल रावत ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और ग्राम प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए "संसदीय संकुल विकास परियोजना" के उद्देश्यों और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह परियोजना ग्राम विकास के लिए धरातल पर काम करने वाली एक प्रभावशाली पहल है, जिसमें प्रत्येक चयनित गांव में विभिन्न विकास योजनाओं को क्रियान्वित किया जाता है। सांसद ने अब तक की प्रगति की समीक्षा की और उपस्थित ग्राम प्रमुखों को उनके टास्क पेपर के अनुसार आगे की रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया।
बैठक में कृषि विभाग की ओर से सहायक निदेशक श्यामलाल साल्वी ने कृषि संबंधी योजनाओं और उनके क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं, वनवासी कल्याण परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश कुलमी ने कल्याण आश्रम और संगठन के विभिन्न आयामों के माध्यम से जनजातीय समाज की सेवा और विकास कार्यों की वर्तमान गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में सांसद मन्नालाल रावत, प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश कुलमी, सहायक निदेशक श्यामलाल साल्वी, कृषि अधिकारी शिवदयाल मीणा, कृषि पर्यवेक्षक रतनलाल कुमावत एवं दिनेशकुमार, देवास संकुल अध्यक्ष हिम्मत राम जोशी, संकुल प्रभारी ओमप्रकाश गुर्जर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक नेपालसिंह झाला, आचार्यगण, पंचायत सरपंच, ग्राम प्रमुख, ग्राम समिति अध्यक्ष, सचिव और अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
इस बैठक के माध्यम से ग्राम विकास कार्यों की योजनाओं को क्रियान्वित करने के नए मार्गों का निर्धारण हुआ, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी और समग्र रूप से संचालित हो सकेगी।
- देवास ग्राम विकास बैठक 2025संसदीय संकुल विकास परियोजना देवाससांसद मन्नालाल रावत ग्राम विकासराजस्थान वनवासी कल्याण परिषद बैठकदेवास कृषि योजनाएँग्राम प्रमुख और समिति बैठक देवासग्राम विकास योजना समीक्षावनवासी कल्याण परिषद कार्यक्रमराजस्थान ग्राम विकास 2025देवास छात्रावास विकास बैठकDewas Parliamentary Cluster DevelopmentDewas village development meeting 2025Rajasthan Tribal Welfare CouncilMP Mannalal Rawat village developmentDewas agriculture development planTribal welfare initiatives Dewas

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
