फतहनगर। लदानी स्थित राजकीय महाविद्यालय, मावली में राजस्थान दिवस समारोह 2026 के अवसर पर विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम प्रभारी नरपत राम परमार के मार्गदर्शन में विभागीय निर्देशानुसार “विकसित राजस्थान रन” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला और प्रतिभा के माध्यम से राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, कला और धरोहर को प्रस्तुत किया। निबंध प्रतियोगिता में तनिषा तँबोली प्रथम, सोनू राव और रिया सोनी द्वितीय तथा पल्लवी रिखी और केसर कुमारी कुमावत तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में पल्लवी रिखी प्रथम, अंजली प्रजापत द्वितीय और पुष्पेन्द्र मेघवाल तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में धनश्री मेघवाल प्रथम, ममता नायक द्वितीय और अंजली प्रजापत तृतीय स्थान पर रहीं।

इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका सहायक आचार्य नवीन कुमार और सहायक आचार्य मयंक मिश्रा ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका पल्लवी रिखी ने किया। इस प्रकार महाविद्यालय में आयोजित राजस्थान दिवस समारोह ने विद्यार्थियों को विकसित राजस्थान की दृष्टि प्रस्तुत करने का सशक्त मंच प्रदान किया।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story