केंद्र एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान’ के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) मो. फलासिया के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आशा सहयोगिनियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग (ICDS) तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पोषण एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देना और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करना रहा।

ग्राम पंचायत मगवास में आयोजित कार्यक्रम में झाड़ोल प्रधान श्रीमती राधा देवी मुख्य अतिथि रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासक श्रीमती मंजू देवी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर नितिन कुमार वर्मा मौजूद रहे। विशेष उपस्थिति सी.एच.ओ. (CHO) नरेश पुरबिया एवं ए.एन.एम. (ANM) मंजू सुंडा आदि की रही।

इसी क्रम में बदराना एवं उपली मेड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में PHC मो. फलासिया की LHV सुमित्रा खाटीक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में अतिथियों ने क्षेत्र की समस्त आशा सहयोगिनियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। साथ ही उन्हें पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गांव के स्वास्थ्य और विकास ढांचे की मुख्य कड़ी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य रक्षा, पोषण योजनाओं की पहुंच और जन-जागरूकता फैलाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अग्रिम पंक्ति के सेवा प्रदाता (Frontline Service Providers) के रूप में इनकी निष्ठा और समर्पण की अतिथियों एवं ग्रामवासियों ने सराहना की।

कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य, पोषण और जन कल्याणकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन में आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए उनके कार्यों का सम्मान किया गया।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story