झाड़ोल। राजस्थान सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित ऐतिहासिक दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई यात्रा का शुभारंभ हुआ। झाड़ोल मंडल के पालिया खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान झाड़ोल मंडल अध्यक्ष शंकर लाल गाडरी ने विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस विकास रथ के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन की पहल और विकास के नए आयामों की जानकारी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव, शहर और कस्बे तक पहुंचाई जाएगी।

कार्यक्रम में बताया गया कि विकास रथ का उद्देश्य सरकार की उन योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना है, जिनसे प्रदेश में बुनियादी ढांचे का विस्तार, स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूती मिली है। नए हाईवे और सड़कों के निर्माण से आवागमन आसान हुआ है, वहीं हर घर नल योजना के तहत शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। मुफ्त दवा और मुफ्त इलाज योजनाओं के माध्यम से आम नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है, जबकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों से मां और बच्चे की संपूर्ण देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयुष्मान जैसी योजनाओं के जरिए निरामय राजस्थान की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के झाड़ोल विधानसभा मीडिया संयोजक जीतू भाई शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष लाल सिंह राणावत, पंचायती राज प्रकोष्ठ के मनीष पुरोहित, उदयपुर एसटी मोर्चा के जिला मंत्री बंसीलाल वडेरा, किसान मोर्चा जिला मंत्री मोहनलाल पटेल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवीलाल गायरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज जैन सहित श्रवण जोशी और बंसी पेंटर उपस्थित रहे। प्रशासनिक स्तर पर तहसीलदार सीताराम खटीक, एएसआई राजेश मेहता, कांस्टेबल महेंद्र सिंह तथा अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को जनसमर्थन का स्वरूप प्रदान किया।

विकास रथ के रवाना होने के साथ यह संदेश दिया गया कि सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। “नवउत्थान, नई पहचान, बढ़ता राजस्थान—हमारा राजस्थान” के संकल्प के साथ यह अभियान क्षेत्र में विकास, विश्वास और सहभागिता की नई ऊर्जा का संचार करेगा।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story