बाल विवाह रोकथाम एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण को लेकर कार्यरत विकल्प संस्थान द्वारा गुरुवार को मावली ब्लॉक के बासनी कला क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। वर्ष 2004 से संस्थान बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए हिंसा रोकथाम, बाल विवाह, शिक्षा, जेंडर समानता, खेल एवं प्रजनन स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। वर्तमान में यह संस्थान मावली ब्लॉक के 32 गांवों में निरंतर कार्यरत है।

इसी क्रम में दिनांक 7 मई 2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बासनी कला, राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बासनी माफी में छात्राओं तथा प्रधानाचार्यों के बीच विस्तृत संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा छात्राओं को अधिकारों एवं अवसरों के प्रति सशक्त बनाना रहा।

संवाद के दौरान बाल विवाह रोकथाम, राजू मंच, मीना मंच, विद्यालयों में छात्राओं की समस्याओं को साझा करने हेतु गरिमा पेटी की उपयोगिता तथा छात्राओं द्वारा अपनी समस्याएं शिक्षकों के समक्ष प्रभावी रूप से रखने जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्राओं को संघर्ष, शिक्षा और सफलता से जुड़ी प्रेरणादायक कहानियां सुनाईं। उन्होंने अपने अध्यापक बनने तक की यात्रा को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार चुनौतियों के बावजूद मेहनत एवं शिक्षा के माध्यम से सपनों को साकार किया जा सकता है।

इस अवसर पर अध्यापिका रेणु मीणा, अजय कुमार सहारण, कैलाश चंद्र एवं मंजू जी ने छात्राओं के साथ संवाद किया। वहीं विकल्प संस्थान की ओर से इंदिरा कुंवर झाला, महेंद्र सिंह राठौड़, कमल लोहार एवं वैशाली सांखला ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को अपने सपनों को पहचानने, शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

यह संवाद कार्यक्रम बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन तथा बालिकाओं के सशक्त भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story