खेरोदा स्कूल में विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम, बताए सुरक्षा उपाय
खेरोदा के बाठरड़ा खुर्द स्कूल में विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसमें सुरक्षा उपायों का व्यावहारिक डेमो दिया गया।

तस्वीर में बाठरड़ा खुर्द के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान खड़े शिक्षक और विद्यार्थी नजर आ रहे हैं।
निकटवर्ती गांव बाठरड़ा खुर्द के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में संभागीय आयुक्त, उदयपुर के निर्देशानुसार सोमवार को विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त विद्युत अभियंता विनोद शर्मा ने विद्यालय के सभी अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को विद्युत दुर्घटनाओं से बचने के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गीले हाथों से स्विच नहीं छूना चाहिए, खुले या कटे तारों की तुरंत सूचना देनी चाहिए, बिजली के खंभों से दूर रहना चाहिए तथा घर और विद्यालय में अर्थिंग व्यवस्था दुरुस्त रखनी चाहिए।
इस दौरान भरत कुमार जावद, शिक्षाविद एवं उपप्रधानाचार्य डॉ. अनुभा शर्मा द्वारा विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव का व्यावहारिक डेमो भी प्रस्तुत किया गया। डेमो के माध्यम से विद्युत सुरक्षा से जुड़े आवश्यक सावधानियों को समझाया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, वक्ताओं एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई।

Budhi prakash parashar (Udaipur)
नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार
परिचय
बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:
- वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
- उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।
