झाड़ोल विद्यालय में ‘नशा हीरोइज़्म नहीं, सपनों को हाँ कहें’ थीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
झाड़ोल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में परिवर्तनकारी मंगलवार के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को नशा विरोधी संदेश और कानूनी अधिकारों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

तस्वीर में झाड़ोल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में विधिक जागरूकता शिविर के दौरान वृक्षारोपण करते हुए न्यायिक अधिकारी, विद्यालय स्टाफ और अन्य लोग नजर आ रहे हैं.
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर की ओर से सम्पूर्ण राज्य में विद्यार्थी वर्ग को जागरूक करने के लिए संचालित नवीन पहल ‘परिवर्तनकारी मंगलवार’ के तहत मंगलवार को झाड़ोल कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, कानूनी प्रावधानों तथा विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।
तालुका सचिव नेमाराम सुथार ने बताया कि न्यायिक अधिकारी जफर अहमद कुरैशी ने विद्यार्थियों को ‘नशा को ना कहें, सपनों को हाँ कहें’ थीम के माध्यम से संबोधित करते हुए नशे को किसी भी प्रकार से हीरोइज़्म की तरह नहीं लेने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे एवं ड्रग्स से संबंधित विभिन्न कानूनों, जिनमें एनडीपीएस एक्ट, स्मोकिंग एक्ट तथा लोकल एक्ट शामिल हैं, की विस्तृत जानकारी दी।
न्यायिक अधिकारी जफर अहमद कुरैशी ने कहा कि युवा वर्ग को विशेष रूप से अपनी संगति का चयन सोच-समझकर करना चाहिए तथा किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता की व्यवस्था के साथ-साथ नालसा और रालसा जैसे विधिक संस्थानों के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की।
शिविर के दौरान विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पदम प्रकाश जैन ने विद्यार्थियों को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा मुख्य अतिथि का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्राध्यापक सोहन पटेल ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्राचार्य महावीर प्रसाद, पुष्पेंद्र चौबीसा, शमशाद परवीन सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
