क्षेत्रीय कार्यालय कॉलेजपुर को भेजे गए एक गंभीर शिकायत पत्र में विद्या संबल योजना के तहत अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। मामला विनंदनीय महाविद्यालय गोगला खादोल से जुड़ा है, जहां राजनीति विज्ञान विषय पर राजेश की नियुक्ति को लेकर कई सवाल खड़े किए गए हैं।

शिकायत के अनुसार, महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा राजेश का समय सुबह 9 बजे से 10 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि उस समय कॉलेज में कोई भी विद्यार्थी उपस्थित नहीं होता। बताया गया है कि इस कारण राजेश 10 बजे के बाद अन्य कॉलेज में जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पढ़ा रहा है। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि संबंधित राजेश प्राचार्य महोदय का भतीजा है, जिससे पूरे मामले में पक्षपात और मिलीभगत के आरोप और गहरे हो गए हैं।

आरोप है कि प्राचार्य द्वारा जानबूझकर 9 बजे का समय निर्धारित कर सरकारी राजस्व को हानि पहुंचाई जा रही है। जबकि राज्य सरकार के अनुसार कॉलेज खुलने का समय 10 बजे है, इसके बावजूद 9 बजे बुलाकर समय और संसाधनों का दुरुपयोग किया जा रहा है। झाड़ोल जैसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में विद्यार्थी प्रायः 10 बजे के बाद ही कॉलेज पहुंचते हैं, जिससे इस समय निर्धारण का सीधा असर उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है और उन्हें शिक्षा का उचित लाभ नहीं मिल पा रहा।

शिकायत में मांग की गई है कि प्राचार्य एवं उनके भतीजे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही विद्या संबल योजना के तहत अब तक किए गए भुगतान की रिकवरी निकालकर वसूली की जाए। यह मामला न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता पर प्रश्न खड़ा करता है, बल्कि आदिवासी क्षेत्र के विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को भी प्रभावित करता है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story