श्रावण मास के पावन अवसर पर स्थानीय विद्या निकेतन विद्यालय, फतेहनगर के विद्यार्थियों ने बुधवार को भव्य कावड़ यात्रा निकाली। धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं से ओतप्रोत इस यात्रा में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।

कावड़ यात्रा का शुभारंभ विद्यालय परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ। इसके बाद भगवा वस्त्रों में सजे नन्हे कावड़िए कंधों पर पवित्र कावड़ लेकर ‘जय भोलेनाथ’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष करते हुए यात्रा पर निकले। यात्रा विद्यालय परिसर से रवाना होकर फतेहनगर के मुख्य बाजार से होते हुए नगर के द्वारकाधीश मंदिर पहुंची।

यात्रा के दौरान भगवान शिव की सजीव झांकी बच्चों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। अनुशासन और श्रद्धा के साथ आगे बढ़ रहे नन्हे कावड़ियों को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर नगरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर कावड़ियों का स्वागत किया।

विद्यालय प्रशासन एवं प्रधानाचार्य ने बताया कि कावड़ यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और उनके महत्व से परिचित कराना है। पढ़ाई के साथ बच्चों में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और सांस्कृतिक चेतना का विकास करना विद्यालय की प्राथमिकता है।

यात्रा के समापन पर स्थानीय शिवालय में विद्यार्थियों ने पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद विद्यार्थियों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरी यात्रा के दौरान विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहे। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक संस्कार और विद्यार्थियों की सहभागिता से संपन्न यह कावड़ यात्रा आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story