सायरा स्थित विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय में खेल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि थानाधिकारी श्री शैतान सिंह जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रबंध समिति सचिव श्री मांगी लाल सेन जी तथा विशिष्ट अतिथियों श्री लक्ष्मण सिंह राव जी, श्री रमेश कुमार जी और श्री दलपत सिंह जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि श्री शैतान सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नियमित खेलकूद से स्वस्थ शरीर, अनुशासित जीवन और सफल व्यक्तित्व का निर्माण होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री मांगी लाल सेन जी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। वहीं विशिष्ट अतिथियों श्री लक्ष्मण सिंह राव जी, श्री रमेश कुमार जी और श्री दलपत सिंह जी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विद्यालय में दौड़, कबड्डी, खो-खो और रस्साकशी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। खेल दिवस के आयोजन ने विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story