फतहनगर। विद्या भारती संस्थान, उदयपुर द्वारा संचालित विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत छात्र संसद एवं कन्या भारती का गठन किया गया। तीन दिवसीय चुनावी प्रक्रिया में उम्मीदवारों द्वारा आवेदन प्रस्तुति, मतदान और परिणाम घोषणा के बाद मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं नगर के प्रमुख व्यवसायी कैलाश चंद्र अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि मावली एसडीएम रमेश सीरवी रहे। विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव जय प्रकाश बंसल, सह-सचिव शुभम अग्रवाल एवं लक्ष्मी लाल अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।



प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र आमेटा एवं तुलसीराम लोहार ने अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत की, जबकि सह-सचिव शुभम अग्रवाल ने विद्यालय एवं संस्थान का परिचय दिया।

छात्र संसद के चुनाव में अध्यक्ष पद पर देवजोगी, उपाध्यक्ष पद पर नमन मीणा, कोषाध्यक्ष पद पर उत्कर्ष प्रजापत एवं मंत्री पद पर भावेश तेली विजयी रहे। वहीं कन्या भारती में अध्यक्ष दीक्षिता जाट, उपाध्यक्ष निहारिका जाट, कोषाध्यक्ष सीमा जाट एवं मंत्री तनुजा पाटिल निर्वाचित हुईं।

सभी विजेता पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि एसडीएम रमेश सीरवी ने पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जिम्मेदारी, अनुशासन, सेवा और नेतृत्व का सशक्त माध्यम है। छात्र संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सहयोग, उत्तरदायित्व एवं सेवा-भाव विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है।

एसडीएम रमेश सीरवी ने विद्यार्थियों को स्वस्थ तन-स्वस्थ मन, अनुशासन, अच्छी संगत, लक्ष्य के प्रति समर्पण, धैर्य एवं राष्ट्र निर्माण जैसे जीवन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

समारोह में अतिथियों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का पगड़ी एवं उपरणा पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story