विद्या भारती संस्थान उदयपुर की जिला प्रधानाचार्य बैठक 12 अगस्त की शाम 6 बजे से 13 अगस्त दोपहर तक आयोजित हुई। बैठक में विद्यालयों की छात्र संख्या, भौतिक संसाधनों, खेलकूद प्रतियोगिताओं तथा संस्कृतिज्ञान परीक्षा में अन्य विद्यालयों को जोड़ने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

रात्रिकालीन बैठक में जिला सचिव कालुलाल जी चौबिसा तथा दोनों सह जिला सचिव लाल सिंह जी और प्रभात जी ने विद्यालयों से संबंधित विषयों पर मार्गदर्शन किया। बैठक में छात्र संख्या, भौतिक संसाधन, खेलकूद प्रतियोगिता और संस्कृतिज्ञान परीक्षा में अन्य विद्यालयों को जोड़ने पर विचार-विमर्श किया गया।

दूसरे दिन प्रातःकाल वंदना सभा में विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत के निरीक्षक नवीन कुमार जी झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर प्रेरक व्याख्यान दिया।

इसके पश्चात बैठक आरम्भ हुई। इसमें विद्या भारती उदयपुर के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जी फुलानी भी उपस्थित रहे। निरीक्षक नवीन कुमार जी झा ने शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने, प्रबंध समिति को सक्रिय करने, अभिभावक, आचार्य और छात्र के बीच संवाद कौशल विकसित करने, कक्षा निरीक्षण, मासिक टेस्ट, अभिभावक मीटिंग और संपर्क तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया।







बैठक में जिले के 28 प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। बैठक के संयोजक विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक प्रधानाचार्य कमलेंद्र सिंह राव रहे। अतिथि परिचय एवं स्वागत किया गया, जबकि जितेंद्र जी ने तिलक लगाकर और ओपरणा ओढ़ाकर अतिथियों का स्वागत किया। लेखन कार्य कैलाशचंद्र जी शर्मा ने किया।

शांति मंत्र और राष्ट्रगान के साथ जिला प्रधानाचार्य बैठक का समापन हुआ। उक्त जानकारी जिला प्रचार प्रमुख नवनीत श्रीमाली ने दी।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story