उदयपुर में 4 से 6 अक्टूबर तक विद्या भारती का प्रांतीय प्रबंध समिति सम्मेलन
विद्या निकेतन में आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में शैक्षिक विकास, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और प्रशासनिक चुनौतियों के समाधान पर मंथन होगा।

तस्वीर में विद्या भारती के पदाधिकारी उदयपुर में समीक्षा बैठक के दौरान एक साथ खड़े हैं।
विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत के तत्वावधान में प्रांत, जिला एवं विद्यालय प्रबंध समितियों के पदाधिकारियों का तीन दिवसीय प्रांतीय प्रबंध समिति सम्मेलन 4 से 6 अक्टूबर तक उदयपुर में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में शिक्षा के शैक्षिक एवं संगठनात्मक विकास के साथ विद्यालय प्रबंध समितियों को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने सहित विभिन्न विषयों पर मंथन होगा।
सम्मेलन का आयोजन विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिरण मगरी सेक्टर-4, उदयपुर में होगा। इसमें विद्या भारती के अखिल भारतीय, क्षेत्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
सम्मेलन का उद्देश्य विद्यालय प्रबंध समितियों को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना, विद्यालयों के शैक्षिक विकास के लिए सुदृढ़ कार्ययोजना तैयार करना, संस्कारयुक्त शैक्षिक वातावरण का निर्माण तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण को लेकर भी सामूहिक रूप से विचार-विमर्श किया जाएगा।
सम्मेलन के दौरान प्रबंध समितियों के समक्ष आने वाली व्यावहारिक एवं प्रशासनिक चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी और उनके समाधान की दिशा में कार्ययोजना तैयार की जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं नवाचारों के अनुभवों का आदान-प्रदान भी होगा।
सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शनिवार को विद्या निकेतन विद्यालय स्थित विद्या भारती संस्थान कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सम्मेलन संयोजक कालूलाल चौबीस ने बताया कि बैठक में प्रांत निरीक्षक नवीन कुमार झा एवं प्रांत सचिव मांगे में पटेल के मार्गदर्शन में सम्मेलन की तैयारियों, व्यवस्थाओं, सहभागिता एवं विभिन्न दायित्वों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
सम्मेलन में प्रांत, जिला एवं विद्यालय स्तर की प्रबंध समितियों के पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रहेगी। आयोजन के माध्यम से विद्यालयों के शैक्षिक एवं संगठनात्मक विकास को गति देने के साथ शिक्षा जगत को नई दिशा देने के लिए सामूहिक चिंतन किया जाएगा।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
