फतहनगर में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की दो दिवसीय चित्तौड़ प्रांत स्तरीय बैठक शनिवार को प्रारंभ हुई। बैठक में चित्तौड़ प्रांत के 27 जिलों से लगभग 300 जिला स्तरीय दायित्ववान कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। उद्घाटन सत्र में विहिप के केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा ने सनातन धर्म के विरुद्ध किए जा रहे प्रयासों को लेकर संगठन का रुख स्पष्ट किया।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा ने कहा कि वर्तमान में राम मंदिर में हुई चोरी की घटना की आड़ लेकर कुछ असामाजिक तत्व सनातन धर्म को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज ऐसे किसी भी षड्यंत्र को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने समाज से संगठित होकर लोकतांत्रिक एवं वैधानिक तरीके से ऐसे प्रयासों का विरोध करने तथा सनातन धर्म के सम्मान और संरक्षण के लिए सदैव सजग रहने का आह्वान किया।







बैठक में संत सान्निध्य में उपस्थित अवधूत जी महाराज ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और गौ-रक्षा के प्रति जनजागरण अभियान को गति देने का आह्वान किया।

बैठक के दूसरे सत्र में क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद जी भाईसाहब ने विश्व हिन्दू परिषद के आगामी संगठनात्मक, सेवा एवं जनजागरण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने और संगठन की गतिविधियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।

दो दिवसीय प्रांतीय बैठक में संगठन विस्तार, सेवा, सुरक्षा, संस्कार, गौ-रक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विभिन्न सत्रों में विस्तार से मंथन किया जाएगा।

विहिप भिंडर जिला मंत्री रमेश सांगावत एवं निखिल खडेलवाल ने बताया कि बैठक में क्षेत्र मंत्री सुरेश उपाध्याय, प्रांत अध्यक्ष प्रताप सिंह, प्रांत मंत्री कौशल जी, प्रांत सह मंत्री युधिष्ठिर सिंह हाड़ा, बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक करण सहित क्षेत्र एवं प्रांत के अनेक पदाधिकारी उपस्थित हैं।

बैठक में भिंडर जिला टोली के सोहन दास, हिम्मत भट्ट, कालू टेलर, सूरज, भुवनेश्वर, रतन, रवि, तूफान सिंह, धनिशा डांगी, अशोक कंवर सहित अनेक कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। फतहनगर में आयोजित यह प्रांतीय बैठक संगठनात्मक गतिविधियों, सेवा कार्यों और आगामी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण मंथन का केंद्र बनी हुई है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story