आयोजन का परिचय एवं मार्गदर्शन

उदयपुर। वेटरनरी महाविद्यालय नवानिया उदयपुर द्वारा विश्वविद्यालय सामाजिक दायित्व (यूएसआर) के अंतर्गत महाविद्यालय अंगीकृत ग्राम जोरजी का खेड़ा में पशु बीमा एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास की प्रेरणा एवं महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) शिव शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. टीकम गोयल, यूएसआर समन्वयक द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य

"कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली, पशुधन सुरक्षा एवं बीमा योजनाओं का लाभ प्रदान करना था।"

सहभागिता एवं स्वच्छता अभियान

  • इस अवसर पर महाविद्यालय की यूएसआर टीम के सदस्य डॉ. टीकम गोयल, डॉ. अभिषेक गौरव, डॉ. महेन्द्र मील, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं व ग्रामवासियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
  • स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गांव की सड़कों, सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई।
  • ग्रामीणों को कचरा प्रबंधन, स्वच्छता के लाभ व स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां प्रदान की गईं।

पशु बीमा एवं लाभार्थी विवरण

इसके साथ ही पशुपालन विभाग, राजस्थान सरकार के सहयोग से मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत पशु बीमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  • पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कवि प्रिया जायसवाल एवं पशुधन निरीक्षक नागेन्द्र राठौड़ द्वारा बीमा प्रक्रिया पूर्ण की गई।
  • कुल 27 बकरियों, 2 गौवंश एवं 1 भैंस का बीमा किया गया। जिससे ग्राम जोरजी का खेड़ा के कुल 10 पशुपालक लाभान्वित हुए।
Hemant Ameta, Udaipur

Hemant Ameta, Udaipur

हेमंत अमेटा उदयपुर से प्रात:काल के लिए समाचार कवर करने वाले अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को सटीक और निष्पक्ष दृष्टिकोण से पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। हेमंत अपने तेज़ रिफ्लेक्स और खबरों की गहन जांच के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को हर अपडेट समय पर और भरोसेमंद जानकारी के साथ मिलती है।

Next Story