उदयपुर। वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अनंत प्रकाश गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथिगण डॉ. के.सी. गुप्ता, डॉ. विजय सिंह रावत, जय प्रकाश त्यागी, डॉ. भरत पाराशर और डॉ. राम मीणा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। संस्थान में आयोजित इस रंगारंग उत्सव में छात्र-छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के विधिवत संचालन में दिव्या आत्रे ने स्वागत भाषण दिया, जबकि मंच का सफल संचालन तमन्ना के निर्देशन में अंजलि पटेल एवं प्रेम पाटीदार द्वारा किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज फैकल्टी अमन वशिष्ठ, पार्थ पटेल, पीयूष शर्मा, रौनक जैन एवं यश जैन का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर यश जैन ने अपने प्रेरक विचारों से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। सांस्कृतिक संध्या के दौरान विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, जिनमें मिस्टर पॉपुलर तनिष्क, मिस पॉपुलर अनीता, मिस्टर परफेक्ट ध्रुवराज, मिस परफेक्ट रिंपल, मिस्टर हैंडसम अंकुश, मिस ब्यूटीफुल निकिता, मिस्टर वेल ड्रेस्ड मनोज, मिस वेल ड्रेस्ड अंजली, मिस्टर सृजन 2.0 दिव्यांश एवं मिस सृजन 2.0 पायल कुमारी को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

साई तिरुपति यूनिवर्सिटी के चेयरमैन आशीष अग्रवाल, सीईओ शीतल अग्रवाल, प्रेसिडेंट प्रो. डॉ. प्रशांत नाहर, रजिस्ट्रार डॉ. देवेंद्र जैन एवं डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. कनुप्रिया तिवारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अनंत प्रकाश गुप्ता ने कार्यक्रम की सार्थकता स्पष्ट करते हुए कहा कि यह सांस्कृतिक उत्सव केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, मेहनत एवं संस्कारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन है। उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन समिति के सदस्य पीयूष शर्मा, अमन वशिष्ठ, तमन्ना, यश जैन, दिव्या अत्रे, पार्थ पटेल एवं रौनक जैन सहित समस्त सहयोगी कर्मचारियों और वरिष्ठ विद्यार्थियों के प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की।

Pratahkal HQ

Pratahkal HQ

Next Story