खेरोदा कस्बे में लोक देवता वीर कल्लाजी राठौड़ का जन्मोत्सव 20 अगस्त को धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर कस्बेवासियों में उत्साह है और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मुख्य कार्यक्रम राजपूत समाज के चारभुजा नाथ मंदिर स्थित कल्लाजी राठौड़ परिसर में होंगे, जहां जन्मोत्सव को लेकर विशेष सजावट और व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ 19 अगस्त, बुधवार की शाम को स्थानीय कल्याण वाटिका में संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ होगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्म लाभ लेंगे।

इसके बाद 20 अगस्त को जन्मोत्सव के मुख्य पर्व पर वीर कल्लाजी राठौड़ की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैंड-बाजे और जयकारों के साथ निकलने वाली शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी।

जन्मोत्सव के अवसर पर शाम को ‘एक शाम कल्लाजी के नाम’ विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें भजन गायक अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों के माध्यम से वीर कल्लाजी की महिमा का गुणगान करेंगे।

आयोजन को सफल बनाने के लिए राजपूत समाज और भक्तगण पूरी लगन के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। जन्मोत्सव से पहले ही पूरे कस्बे का माहौल भक्तिमय नजर आने लगा है।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story