वीबी रामजी योजना: खेरवाड़ा में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन, ग्रामीणों को 125 दिन के रोजगार की गारंटी
विकसित भारत गारंटी फोर रोजगार एवं आजीविका मिशन के तहत कार्यक्रम आयोजित, पूर्व विधायक नानालाल आहारी ने टिकाऊ विकास और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर।

खेरवाड़ा के गोदावरी उद्यान में आयोजित वीबी रामजी योजना के ब्लॉक स्तरीय उद्घाटन समारोह के दौरान मंच पर आसीन अतिथिगण और सामने बैठी बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं।
भारत सरकार की विकसित भारत गारंटी फोर रोजगार एवं आजीविका मिशन के तहत शुरू की गई वीबी रामजी योजना ग्रामीण रोजगार और आजीविका सशक्तिकरण को नई दिशा देगी। क्षेत्र के पूर्व विधायक नानालाल आहारी ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत ग्रामीणों को 125 दिन के वैधानिक रोजगार की गारंटी प्रदान की जाएगी। वे गुरुवार को खेरवाड़ा के गोदावरी उद्यान में आयोजित वीबी जी रामजी योजना के ब्लॉक स्तरीय उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
पूर्व विधायक नानालाल आहारी ने कहा कि योजना में ग्रामीण विकास, टिकाऊ एवं पक्के कार्यों के निर्माण तथा आजीविका सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य गांव, गरीब, किसान और आदिवासियों का समग्र उत्थान एवं विकास करना है।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर ने कहा कि इस योजना से ग्रामीणों को व्यापक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से अनेक विकास कार्य संपादित होंगे, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।
समारोह को भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन तथा मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता ने भी संबोधित किया। प्रारंभ में विकास अधिकारी मदन लोहार ने अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी बंधवाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री नैना देवी पंचोली, भाजपा मंडल मंत्री रामलाल पटेल, भाजपा नेता सुरेश पलात, नानकराम पटेल, मन्नालाल पटेल, हंसमुख पानेरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामलाल पटेल ने किया, जबकि आभार पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर ने व्यक्त किया।
समारोह के दौरान पूर्व विधायक नानालाल आहारी एवं अन्य अतिथियों ने गोदावरी गार्डन परिसर में पीपल, नीम, आम, जामुन और अमरूद के पांच पौधे लगाए। इस अवसर पर ग्रामीणों को पौधों की सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम ने ग्रामीण रोजगार, विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को नई मजबूती देने का संदेश दिया।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
