विधानसभा अध्यक्ष प्रो वासुदेव देवनानी ने स्पष्ट कहा कि प्राचीन भारतीय अवधारणा में तकनीकी का उद्देश्य शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि मानवहित रहा है और इसी सोच को अपनाते हुए ‘टेक्नोलॉजी विथ ह्यूमैनिटी’ के मार्ग पर आगे बढ़ना ही स्थायी विकास का सशक्त मॉडल स्थापित कर सकता है।

प्रो देवनानी शुक्रवार को पेसिफिक विश्वविद्यालय के कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कॉन्फ्रेंस का विषय ‘रिडिफाइन बिजनेस पैराडाइम थ्रू एनवायरमेंटल सोशल एंड गवर्नेंस एंड एआई सस्टेनेबिलिटी एंड इंक्लूसिविटी’ रहा।

उन्होंने अपने संबोधन में विकास, पर्यावरण और सामाजिक चुनौतियों पर सामूहिक मंथन की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि सतत एवं टिकाऊ विकास के लिए इन तीनों आयामों का संतुलन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्राचीन भारत के ज्ञान, विज्ञान और तकनीक को मानव चेतना के साथ सहयोगी एवं पूरक बताते हुए ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की अवधारणा को भारतीय वाङ्मय की आधारशिला बताया। देवनानी ने कहा कि व्यावसायिक दृष्टिकोण ऐसा होना चाहिए जो विश्व को एक परिवार मानते हुए प्रकृति और मानवता के प्रति सहयोगी भूमिका निभाए।

विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो बीपी शर्मा ने कहा कि एक समय भारत की प्रति व्यक्ति आय चीन से अधिक थी, लेकिन वर्तमान में स्थिति विपरीत है। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग के माध्यम से स्थायी विकास प्राप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया।

विशिष्ट अतिथि यूसीसीआई के अध्यक्ष मनीष गलुण्डिया ने अपने संबोधन में वर्तमान समय की व्यावसायिक चुनौतियों का विस्तृत उल्लेख किया। वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो हेमंत कोठारी ने संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष डॉ दीपेन माथुर ने कार्यक्रम की विषयवस्तु और आगामी सत्रों की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा स्मारिका का विमोचन भी किया गया। उद्घाटन सत्र में उपस्थित प्रतिभागियों ने विषय की गंभीरता और समकालीन प्रासंगिकता पर विचार साझा किए।

यह अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ‘टेक्नोलॉजी विद ह्यूमैनिटी’ के दृष्टिकोण को केंद्र में रखते हुए व्यवसाय, पर्यावरण और सामाजिक उत्तरदायित्व के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभरी है।

कैप्शन—

कॉन्फ्रेन्स 1 व 4

उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय के कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी तथा उपस्थित प्रतिभागी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story