स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वासनी कलां ग्राम पंचायत के राजस्व गांव वासनी कलां में 15 अगस्त समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

विद्यालय परिसर में बच्चों को पीटी, परेड, ढोल की थाप पर मार्च पास्ट सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास करवाया जा रहा है। तिरंगे की शान में देशभक्ति गीतों और नृत्य की रिहर्सल के चलते पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। तैयारियों के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों में खासा उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है।

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक जमना लाल एवं मोहन लाल मेघवाल, न्याय सहायक ने बताया कि विद्यार्थी पूरे उत्साह और मेहनत के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं। इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह को और अधिक आकर्षक एवं यादगार बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूती मिले।

ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे गांव के लिए गौरव, उत्साह और एकता का प्रतीक बनेगा। समारोह में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story