राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर डूंगरपुर में आयोजित होंगे विविध राज्य स्तरीय कार्यक्रम
राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर डूंगरपुर में 10 से 25 दिसंबर तक विविध राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा और सफल आयोजन के दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रमों में प्रवासी राजस्थान दिवस, नवाचार दिवस, सड़क सुरक्षा अभियान, स्वच्छता, महिला और किसान सम्मेलन प्रमुख होंगे।

डूंगरपुर (प्रात:काल संवाददाता)। राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनकी रूपरेखा और तैयारी के लिए जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिला परिषद के ईडीपी सभागार में बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी संबंधित विभागों को कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने बताया कि 10 दिसंबर को राज्य स्तर पर प्रवासी राजस्थान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात 11 दिसंबर को एनआरआर चैप्टर के साथ संवाद, और 12 दिसंबर को “बढ़ता राजस्थान हमारा राजस्थान” रथ की रवानगी एवं नवाचार दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जिला स्तर पर 13 दिसंबर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान प्रारंभ होगा, जबकि 14 दिसंबर को स्वच्छता कार्यक्रम और 15 दिसंबर को रक्तदान शिविर, आरोग्य कैंप, गौ सेवा कार्यक्रम के साथ ही हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड की इंटर ऑपरेबिलिटी लागू करने और चिकित्सा संस्थानों में आउटसोर्स मोड पर 22 मदर लैब एवं 800 इस बॉक्स के शुभारंभ सहित रोड सेफ्टी फंड से वाहनों और एंबुलेंस की मंजूरी के कार्यक्रम राज्य स्तरीय रूप से आयोजित होंगे।
इसके बाद 16 दिसंबर को जिला स्तर पर प्रदर्शनी का शुभारंभ और राजकीय कार्यालयों में एक घंटे का स्वच्छता अभियान, 17 दिसंबर से सात दिवसीय ग्रामीण एवं शहरी समस्या समाधान शिविर, 18 दिसंबर को महिला सम्मेलन, 19 दिसंबर को किसान सम्मेलन “उन्नत खेती, समृद्ध किसान—आगे बढ़ रहा राजस्थान” का राज्य स्तरीय आयोजन किया जाएगा। 21 दिसंबर को जिला स्तर पर “रन का विकसित राजस्थान”, 22 दिसंबर को सभी जिलों में युवा रोजगार दिवस, 23 दिसंबर को जिला स्तरीय पर्यावरण संरक्षण अभियान, 24 दिसंबर को पर्यटन कांक्लेव “हवेलिया से हरियाली तक—इको टूरिज्म” और 25 दिसंबर को सुशासन दिवस का राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा।
बैठक में जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागाध्यक्षों को कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और समयबद्ध तरीके से सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेशचंद्र धाकड़ सहित सभी प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। ये कार्यक्रम न केवल सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को दर्शाएंगे, बल्कि जिले एवं राज्य में सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जागरूकता को भी बढ़ावा देंगे।
- डूंगरपुरराज्य सरकार 2 वर्षजिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंहप्रवासी राजस्थान दिवसनवाचार दिवससड़क सुरक्षा अभियानस्वच्छता कार्यक्रमरक्तदान शिविरआरोग्य कैंपगौ सेवा कार्यक्रममहिला सम्मेलनकिसान सम्मेलनयुवा रोजगार दिवससुशासन दिवसपर्यटन कांक्लेवRajasthan 2 yearsDungarpur government programsCollector Ankit Kumar SinghNR Rajasthan DayInnovation DayRoad Safety CampaignCleanliness DriveBlood Donation CampHealth CampCow Service ProgramWomen ConferenceFarmer ConferenceYouth Employment DayGood Governance DayTourism Conclave

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
