नयागाँव: वर्धमान पब्लिक स्कूल की वार्षिक बैठक संपन्न, कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा
विद्यालय के संरक्षक श्री बी. टी. शाह ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की बैठक में सभी कर्मचारियों को 10 दिन का बोनस और स्कूल ड्रेस देने का निर्णय लिया।

तस्वीर में वर्धमान पब्लिक स्कूल नयागाँव की वार्षिक बैठक के दौरान मेज के चारों ओर कुर्सियों पर बैठे विद्यालय प्रबंधन के सदस्य, ट्रस्टी और स्टाफ चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वर्धमान पब्लिक स्कूल, नयागाँव में रविवार को सत्र 2026-27 की सत्रारंभ वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का समापन शाह थावरचंद खेमचंद मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक एवं विद्यालय के संरक्षक श्री बी. टी. शाह के सानिध्य में हुआ। इस दौरान आगामी शैक्षणिक सत्र की कार्ययोजना, विद्यालय के समग्र विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।
बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र के दौरान विद्यालय की शैक्षिक एवं सहशैक्षिक गतिविधियों, विद्यार्थियों के शैक्षिक उन्नयन, नामांकन वृद्धि तथा विभिन्न नवाचारों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने विद्यालय के समग्र विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक को संबोधित करते हुए विद्यालय के संरक्षक एवं शाह थावरचंद खेमचंद मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक श्री बी. टी. शाह ने विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं कार्मिकों का उत्साहवर्धन करते हुए 10 दिन के वेतन के बराबर बोनस तथा सभी कर्मचारियों को स्कूल ड्रेस प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने विद्यार्थियों को शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए विभिन्न प्रकार के पारितोषिक दिए जाने की भी घोषणा की।
बैठक में ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष श्री जयन्तीलाल शाह, श्री सुरेश कुमार शाह, समाज अध्यक्ष श्री गुणवन्त जैन, श्री धर्मेन्द्र जैन, श्री अरविन्द जैन, श्री मुकेश जैन, श्री रजनीश जैन, श्री चंदन वखारिया, विद्यालय प्रबंधक श्री कमलेश जैन, प्रधानाचार्य श्री भोगीलाल व्यास सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं अंत में आभार भीमसिंह गरासिया ने व्यक्त किया।
सत्रारंभ बैठक में लिए गए निर्णयों और की गई घोषणाओं को विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, कर्मचारियों के मनोबल तथा विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता को नई दिशा देने की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
