विधायक उदयलाल डांगी ने खेरोदा में भैरू जी बावजी देवरे पर किया जनसंवाद
वल्लभनगर विधायक ने सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और भैरू जी बावजी के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

खेरोदा के प्रसिद्ध भैरू जी बावजी देवरे पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों और प्रबुद्ध जनों के साथ चर्चा करते विधायक उदयलाल डांगी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच ओंकार लाल भालावत और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
खेरोदा 23-04-2026। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उदयलाल डांगी ने खेरोदा-मेनार मार्ग स्थित प्रसिद्ध भैरू जी बावजी के देवरे पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत कर क्षेत्रीय जनसमुदाय से सीधा संवाद स्थापित किया। देवरे पहुंचने पर विधायक डांगी का स्थानीय निवासियों और प्रबुद्ध जनों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया, जिससे आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर खेरोदा निवासी माधव लाल लोहार, प्रकाश जैन और पूर्व सरपंच ओंकार लाल भालावत सहित अन्य ग्रामीणों ने विधायक का अभिनंदन किया। विधायक उदयलाल डांगी ने देवरे में भैरू जी के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की और आयोजित प्रसादी कार्यक्रम में भाग लिया, जहां सामाजिक सहभागिता का व्यापक स्वरूप देखने को मिला।
कार्यक्रम में रमिला लोहार, छगन लाल जाट, सोहन लाल पाराशर सहित बड़ी संख्या में समाजजन और ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। यह आयोजन सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बनकर उभरा।
फोटो 01 सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत विधायक उदयलाल डांगी
फोटो बुद्धि प्रकाश पाराशर खेरोदा

Budhi prakash parashar (Udaipur)
नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार
परिचय
बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:
- वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
- उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।
