वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने दरौली मंदिर में की 10 लाख की घोषणा
श्रीयादे मंदिर परिसर में पुस्तकालय व वाचनालय निर्माण की घोषणा के साथ ही समाज ने डबोक-भटेवर मार्ग पर माता श्रीयादे के पैनोरमा स्थापना की मांग रखी।

दरौली स्थित श्रीयादे मंदिर परिसर में आयोजित लोकार्पण समारोह के दौरान वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार एवं मेवाड़ चौखला प्रजापति समाज के पदाधिकारी।
मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड़ चौखला की मासिक बैठक श्रीयादे मंदिर परिसर दरौली में आयोजित हुई, जिसमें मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी द्वारा मंदिर में पुस्तकालय और वाचनालय निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की घोषणा की गई। मेवाड़ चौखला अध्यक्ष गणेशलाल प्रजापत घासा ने बताया कि श्रीयादे मंदिर परिसर दरौली में हुए निर्माण कार्यों का लोकार्पण मुख्य अतिथि विधायक उदयलाल डांगी व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर गणेश लाल प्रजापत ने डबोक से भटेवर नेशनल रोड पर भक्तशिरोमणी मा श्रीयादे का पैनोरमा स्थापित करने की पुरजोर मांग रखी।
मंदिर विकास और समाज को सहयोग का भरोसा
विधायक उदयलाल डांगी ने मंदिर परिसर में पुस्तकालय व वाचनालय हॉल निर्माण हेतु 10 लाख की घोषणा करते हुए कहा कि "प्रजापति समाज को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया जाता है।" इसके साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार द्वारा पूर्व में की गई आधा डॉम व बड़ी लाइट की घोषणा को पूर्ण करने का विश्वास दिलाया गया। पंवार ने आश्वस्त किया कि "राज्य सरकार द्वारा भी इस हेतु पूर्ण सहयोग दिलाया जाएगा।"
आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और स्नेहभोज
मेवाड़ चौखला महामंत्री डीसी प्रजापत बिठौली ने जानकारी दी कि बैठक में आगामी 24 मार्च को आयोजित होने वाले श्रीयादे ध्वजा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इस भव्य लोकार्पण कार्यक्रम के स्नेहभोज का आयोजन भामाशाह उमाशंकर प्रजापत द्वारा किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल डांगी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भरत भानु सिंह देवड़ा, मेवाड़ चौखला अध्यक्ष गणेशलाल प्रजापत घासा, पूर्व प.स. लक्ष्मीलाल डांगी, प्रशासक रोड़ीलाल डांगी, चेयरमैन सहकारी समिति दरौली सुखलाल डांगी, भजाराम डांगी, धूलचंद, ललित सेन, हेमराज डांगी और धनराज डांगी उपस्थित रहे।
समाज जनों की गरिमामयी उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण आयोजन में मेवाड़ चौखला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमलाल माल कि टूस, दलाजी इंटाली, देवीलाल सराय, शंकरलाल खेड़ी, अंबालाल नवानिया, कोषाध्यक्ष रामलाल दरौली, शंकरलाल, रामलाल बागथल, दीपलाल घासा, धनराज, गोपाल, सराय, मांगीलाल सांगवा, मदनलाल, भगवान लाल साकरोदा, उदयलाल नौवा, सहसचिव कालूलाल सराय, गोवर्धनलाल शीशवी, डालचंद, मांगीलाल, नाथूलाल, चंपालाल खेड़ी, कन्हैयालाल, गमेंरलाल, नानालाल, जगदीश, कैलाश, उमेश और नारायणलाल सहित कई समाज जन मौजूद थे। विधायक डांगी ने आश्वस्त किया कि मंदिर परिसर में एक डॉम और बड़ी लाईट भी शीघ्र ही स्थापित की जाएगी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
