वल्लभनगर। वल्लभनगर विधानसभा के दोनों ब्लॉक के कार्यकर्ताओ ने पुर्व विधायक प्रीति शक्तावत के नेतृत्त्व मे केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोलते हुए उग्र विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक शक्तावत ने महिला कार्यकर्ताओ के साथ लकड़ी के चूल्हे पर चाय बनाकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। उपखंड मुख्यालय पर कार्यकर्ताओ ने उग्र होकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।

पूर्व विधायक शक्तावत ने चूल्हे पर चाय बनाकर भाजपा के खिलाफ बोला हल्ला

पुर्व विधायक शक्तावत ने अपने संबोधन में केन्द्र सरकार की गलत नितियों पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने केंद्र पर प्रहार करते हुए कहा कि "प्रधानमंत्री ने पहले तो महिलाओ को प्रलोभन देकर गैस कनेक्शन दिए। अब बार बार गैस के दाम बढ़ाकर महिलाओ का अपमान किया जा रहा है। बाजार मे रोजमर्रा की चीजों पर दाम बढ़ाकर आम गरीब व्यक्ति की कमर तोड़ दी है।" भाजपा सरकार के कार्यकाल में आम जनता का जिना मुश्किल हो गया है, जिसका आने वाले चुनावों में जनता जवाब देगीं ओर इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना होगा।





प्रदर्शन में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी

प्रदर्शन में कई वरिष्ठ नेताओं ने भी भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार भड़ास निकाली। इस अवसर पर भीण्डर ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज मीणा, देहात जिला महासचिव भगवान लाल अहीर, जिला सचिव अर्जुन मेघवाल, ब्लॉक संगठन महासचिव डालचन्द नागदा, ब्लॉक उपाध्यक्ष सोहन लाल मेनारिया, मांगीलाल डांगी, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष काशी राम पुष्करना, सरपंच संघ अध्यक्ष भेरूलाल गुर्जर, महिला ब्लॉक अध्यक्ष संतोष डांगी, सुशिला टेलर, पुर्व नेता प्रतिपक्ष शंकर लाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष चन्दु जोशी, देवेन्द्र सालवी, श्यामलाल मेनारिया, विक्रम सिंह राणावत, ब्लॉक महासचिव विजय सिंह, गोपी लाल गाडरी, छगन रावत, शक्ति सिंह राणावत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष लच्छीराम गुर्जर, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि राजकुमार गुर्जर, पूर्व नगर अध्यक्ष द्वारकाधीश अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुनेश पोखरना, युथ ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण डांगी, एनएसयूआई जिला महासचिव संतोष गुर्जर, पूर्व पार्षद लीला भील, अमर चंद खटीक, सरपंच करणपुर मदन भील, धमानिया उपसरपंच वरदीचंद डांगी, गोटीपा उपसरपंच कुबेर सिंह, पुर्व सरपंच वेणीराम जणवा, युवा जिला महासचिव लोकेश रावत, युवा नेता प्रकाश सोनी, कृष्णपाल सिंह चौहान, विरेन्द्र जोशी, सुरेश गुर्जर, उदय लाल डांगी, वालचंद डांगी, राकेश डांगी, मनोहर गुर्जर, श्रवण जणवा, आशुतोष गुर्जर, शांतीलाल रावत, लालसिंह रावत, भेरूसिंह रावल, पुरोषतम पाटीदार, ईकाई अध्यक्ष हरजी डांगी, मोहन डांगी, महिला कार्यकर्ता केसर पुजारी, मेहरून सहित कई वरिष्ठ, युवा कार्यकर्ता व बड़ी तादाद में महिलाए उपस्थित रही। गैस सिलेंडर की किल्लत व महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला, जहाँ चूल्हे पर चाय बनाकर अनूठा प्रदर्शन किया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story