खेरोदा, 23 जुलाई 2026। राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी वल्लभनगर ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, वल्लभनगर में नवपदस्थ शिक्षा अधिकारियों का शॉल, पगड़ी और उपडना पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। पदभार ग्रहण करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रीति शर्मा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जगदीशचंद्र जाट, संदर्भ व्यक्ति रघुनाथ सिंह राठौड़ तथा दर्शन मेनारिया का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल लक्षकार और प्रदेश मंत्री तुलसीराम सुथार ने विद्यार्थियों तथा शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही विद्यालयों में भौतिक संसाधनों के विकास से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम को प्रत्येक बालक और अभिभावक तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर पूर्व अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल मेनारिया तथा पूर्व संदर्भ व्यक्ति प्रकाश मेनारिया का भी अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में नरेंद्र अवाना, उदयसिंह गुर्जर, विष्णु आमेटा, सतीश कुमार सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों और शिक्षक संगठन के बीच समन्वय, शैक्षणिक विकास तथा हरियालो राजस्थान अभियान को व्यापक स्तर तक पहुंचाने के विषयों पर चर्चा हुई।

Updated On
Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story