वल्लभनगर बांध की नहरों की बदहाल स्थिति और सिंचाई के पानी की बर्बादी को लेकर किसानों की चिंता अब प्रशासन तक पहुंच गई है। नहरों की सफाई और मरम्मत की मांग को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पदाधिकारियों ने एडवोकेट सुरेश कुमार मेघवाल के नेतृत्व में 12 नवंबर 2026 को तहसीलदार, वल्लभनगर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि वल्लभनगर बांध में इस वर्ष लगभग 12 फीट 8 इंच पानी उपलब्ध है, जो बांध की कुल क्षमता का करीब 52 प्रतिशत है। किसानों की सहमति से इस वर्ष केवल दो पाण पानी देने का निर्णय लिया गया है। ऐसी स्थिति में उपलब्ध जल का समुचित उपयोग करते हुए उसकी प्रत्येक बूंद किसानों के खेतों तक पहुंचाना जरूरी है।

बसपा पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र की मुख्य और छोटी नहरों में जगह-जगह मिट्टी, झाड़ियां, कचरा और अन्य अवरोध जमा हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर नहरें क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी का रिसाव हो रहा है। इससे सिंचाई के लिए उपलब्ध बहुमूल्य पानी व्यर्थ बह रहा है। समय रहते नहरों की सफाई और मरम्मत नहीं होने पर अंतिम छोर पर स्थित किसानों को सिंचाई के पानी से वंचित होना पड़ सकता है।

ज्ञापन में मांग की गई कि बांध से पानी छोड़ने से पहले सभी नहरों का निरीक्षण करवाया जाए और युद्ध स्तर पर उनकी सफाई करवाई जाए। क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत के साथ पानी के रिसाव वाले स्थानों को चिह्नित कर दुरुस्त किया जाए। इसके अलावा सिंचाई के पानी का उचित प्रबंधन करते हुए दो पाण पानी का वितरण पारदर्शी और समान रूप से सुनिश्चित किया जाए। पानी छोड़ने का कार्यक्रम भी पहले से किसानों को बताने की मांग की गई।

बसपा पदाधिकारियों ने नहरों की सफाई और मरम्मत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा सात दिवस के भीतर सफाई एवं मरम्मत का कार्य पूरा करवाने की मांग भी रखी।

एडवोकेट सुरेश कुमार मेघवाल ने प्रशासन से आग्रह किया कि किसानों की इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों को समय पर सिंचाई का पानी मिल सके और उनकी फसल को नुकसान न उठाना पड़े।

ज्ञापन सौंपने के दौरान एडवोकेट सुरेश कुमार मेघवाल, सोहन लाल, हरिराम, मुकेश कुमार, बाबू दास और जितेश भील सहित बसपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अब किसानों की सिंचाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नहरों की सफाई और मरम्मत का कार्य सात दिवस में पूरा करवाने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी गई है।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story