वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा कानोड़, भीण्डर नगर एवं केरेश्वर मण्डल की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार की दोपहर पुरोहित वाटिका, कानोड़ में उदयपुर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र के प्रति योगदान, उनके त्याग, बलिदान एवं जीवन परिचय पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए बूथ सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मन की बात, डिजिटल लर्निंग, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस एवं संविधान हत्या दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पखवाड़ा कार्यक्रमों की रूपरेखा सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर देहात जिला उपाध्यक्ष एवं वल्लभनगर विधानसभा अभियान प्रवासी नरेंद्र सिंह आसोलिया ने डिजिटल लर्निंग से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में कानोड़ मण्डल अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह राव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में उदयपुर देहात जिला मंत्री भंवर भट्ट, भीण्डर मंडल अध्यक्ष श्रीमती तिलक व्यास, केरेश्वर मण्डल अध्यक्ष भंवर जाट, कानोड़ मंडल महामंत्री हितेंद्र सुथार सहित सभी मण्डलों के समर्पित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल जी सोनी, कार्यक्रम प्रभारी भगवती लाल जी शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विनोद जोशी, मीडिया प्रभारी रमेश भुजावत, ओंकार दास वैष्णव, बाबूजी शर्मा, हिम्मत सिंह जाला, रामेश्वर जी प्रजापत, प्रभु लाल जी खटीक, ललित वैष्णव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शुभम अलावत ने किया। बैठक ने संगठनात्मक एकजुटता और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Bharat Jaroli, Udaipur

Bharat Jaroli, Udaipur

नाम: भरत कुमार जारोली

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: कानोड़ (तहसील: कानोड़, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट : स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भरत कुमार जारोली राजस्थान के उदयपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कानोड़ तहसील और उसके आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वह अपने क्षेत्र में पुलिस थाना, अस्पताल, स्थानीय प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों सहित सभी विषयों पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार जारोली को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। वह साल 1982 से लगातार 'प्रातः काल' दैनिक समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व वह 'राजस्थान पत्रिका' (उदयपुर) से जुड़े हुए थे, जहाँ उन्होंने 35 वर्षों तक नियमित रूप से काम किया।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है।

Next Story