खेरोदा 24-03-2026: वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उदयलाल डांगी का जन्मदिन खेरोदा स्थित महावीर हनुमान गौशाला में बड़े ही हर्षोल्लास और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के विधायक की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गौमाता की सेवा कर अपना प्रेम प्रकट किया। विधायक डांगी के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया, जहां उन्होंने आडंबरों से दूर गौशाला में गायों को लापसी और चारा खिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

इस विशेष आयोजन के दौरान खेरोदा के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खेरोदा सरपंच प्रतिनिधि रवि गर्ग, जिला परिषद सदस्य मनोहर रावत, पुरण सेन, सुरेश जाट, देवीलाल रावत, राजकुमार और सुनील जैन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विकास कार्यों की सराहना और मंगल कामना

उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विधायक डांगी के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और उन्हें "क्षेत्र का सच्चा जनसेवक बताया।" आयोजन के दौरान गौशाला समिति की ओर से भी विधायक के उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की गई। खेरोदा गोशाला में गौसेवा करते हुए विधायक का यह जन्मोत्सव क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story