सेवा संकल्प यात्रा का फतहनगर-सनवाड़ मंडल में भव्य स्वागत, ईंटाली में पुष्पवृष्टि
वडनगर से वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा के फतहनगर-सनवाड़ मंडल पहुंचने पर ईंटाली चौराहा पर पुष्पवृष्टि और आतिशबाजी से स्वागत हुआ। यात्रा के बाद निकुंज वाटिका में रात्रि विश्राम और चौपाल का आयोजन किया गया।

तस्वीर में फतहनगर-सनवाड़ मंडल के ईंटाली चौराहा पर 'सेवा संकल्प यात्रा' के स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी नजर आ रहे हैं।
फतहनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रनिर्माण की यात्रा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निकाली जा रही ‘वडनगर से वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा’ का शुक्रवार को फतहनगर-सनवाड़ मंडल में प्रवेश हुआ। ईंटाली चौराहा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया।
ईंटाली चौराहा पर बुलडोजर के माध्यम से पुष्पवृष्टि कर यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं एवं यात्रियों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। स्वागत के बाद यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। कार्यकर्ताओं ने सेवा, स्वच्छता एवं जनभागीदारी के संकल्प के साथ राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।
यात्रा का रात्रि विश्राम निकुंज वाटिका में हुआ। इसके बाद रात्रि में चौपाल का आयोजन किया गया। शनिवार सुबह 8 बजे पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर रोशनलाल सुथार, विकास सोनी, फूलचंद कुमावत, सचिन खटीक, भगवानलाल माली, पूरण गोयल, रोशनलाल खटीक, अशोक मोर, फतेहलाल सोनी, गोवर्धन सोनी, गजेंद्र पालीवाल, रितेश पोखरना, श्रेयांश पोखरना, संतोष प्रजापत, भेरूलाल बेरवा, ओमप्रकाश टेलर, सुरेंद्र सिंह चुंडावत, दीपक बड़गूर्जर, राजेंद्र मोर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
