पुरुषोत्तम मास के अवसर पर श्री श्री उत्तम गोपाल कृष्ण गौशाला में सोमवार को पक्षियों के संरक्षण और सेवा का भावपूर्ण अभियान चलाया गया। गौशाला के प्रेरणा पुंज स्व. जगदीश भाई प्रजापति की पुण्य स्मृति में एकता सेवा संस्थान द्वारा पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए तथा दाना-पानी की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के दौरान स्व. प्रजापति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गौशाला परिसर में उनके हाथों से किए गए वृक्षारोपण को भी याद किया गया।

संस्थान के शेख राजु भाई बर्तन वाला ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व स्व. जगदीश भाई प्रजापति द्वारा लगाया गया नीम का वृक्ष आज विशाल रूप ले चुका है, जिसकी छाया में पक्षियों का निरंतर आना-जाना लगा रहता है। इसी प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए गौशाला परिसर में जगह-जगह पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए और उनके लिए दाना-पानी की स्थायी व्यवस्था शुरू की गई।

कार्यक्रम के दौरान गौ माता और अन्य पशुओं के लिए टंकियां रखने का भी शुभारंभ किया गया। सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इस अभियान ने गौशाला परिसर में जीवों के प्रति संवेदनशीलता और संरक्षण का संदेश दिया। स्व. जगदीश प्रजापति की स्मृति में आयोजित यह आयोजन पक्षियों और पशुओं के संरक्षण के प्रति समाज की जागरूकता का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story