झाड़ोल। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर टीएसपी क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन भेजा है। झाड़ोल के बेरोजगार युवा संघ के नेतृत्व में दिया गया यह ज्ञापन क्षेत्र के हजारों अभ्यर्थियों की उम्मीदों और संघर्ष की आवाज़ बनकर सामने आया है।

युवा संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि हाल ही में घोषित तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती (लेवल-1) में कुल 5000 पदों में से टीएसपी क्षेत्र के लिए मात्र 500 पद ही निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह संख्या क्षेत्र में वर्षों से खाली चल रहे सैकड़ों पदों के मुकाबले बेहद कम है। युवाओं ने इस असमानता पर गहरी नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि सीमित अवसरों के कारण शिक्षित बेरोजगारों में निराशा का माहौल है।

ज्ञापन में बताया गया कि पिछले तीन वर्षों से हजारों अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसके बावजूद इस बार की भर्ती में लेवल-2 और विशेष शिक्षकों के पद शामिल नहीं किए गए, जिससे कई पात्र उम्मीदवार अवसर से वंचित रह गए हैं।

युवा संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) के माध्यम से पदों की संख्या बढ़ाई जाए। साथ ही, आरईईटी लेवल-2 और विशेष शिक्षकों के पदों को भी इस भर्ती में सम्मिलित किया जाए। उन्होंने तर्क दिया कि प्रदेश में बी.एड. और डी.एल.एड. अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए भर्ती को कम से कम 40,000 पदों तक विस्तारित किया जाना चाहिए, ताकि योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर मिल सकें।

युवा संघ ने ज्ञापन की प्रतिलिपि शिक्षा मंत्री, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री और उपखण्ड अधिकारी झाड़ोल को भी भेजी है, ताकि इस महत्वपूर्ण मांग पर शीघ्र निर्णय लिया जा सके। बेरोजगार युवाओं का कहना है कि यदि सरकार समय रहते इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाती, तो टीएसपी क्षेत्र के शिक्षित वर्ग में असंतोष और बढ़ सकता है।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story