उदयपुर: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक ने जहर पिया, इलाज के दौरान मौत
ओगणा के दाडमिया में मां के इनकार के बाद वेलाराम गमेती ने कीटनाशक का सेवन किया, एमबी चिकित्सालय में उपचार के दौरान तोड़ा दम।

उदयपुर जिले के ओगणा थाना क्षेत्र में दाडमिया निवासी वेलाराम (25) पुत्र शांतिलाल गमेती शराब पीने का आदी था, जिसने मां द्वारा पैसे देने से मना करने पर आत्मघाती कदम उठा लिया।
घटना का क्रम और कारण
गत 27 फरवरी को वेलाराम अपनी मां से शराब पीने के लिए रूपये देने की जिद करने लगा। जब "मां ने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया तो शराब के नशे में बेटे ने किटनाशक पी लिया।" कीटनाशक के सेवन से युवक की तबीयत बिगडऩे लगी, जिसके बाद उसे तुरंत एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
उपचार और पुलिस कार्यवाही
चिकित्सालय में जीवन और मौत के बीच संघर्ष करते हुए सोमवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू की। पिता की रिपोर्ट पर हेड कांस्टेबल शांतिलाल ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनो को सौप दिया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
