उदयपुर: जमीन विवाद में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, मामला दर्ज
बाघपुरा थाना क्षेत्र के खाडियाफला में पुराने घर जाते समय सोमराज पर किशन ने किया हमला, घायल युवक का अस्पताल में उपचार जारी।

उदयपुर जिले के बाघपुरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक युवक के खिलाफ जमीन विवाद में जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार, सोमराज पुत्र नानिया जरफा निवासी खाडियाफला बाघपुरा ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।
हमले का पूरा घटनाक्रम
सोमराज ने पुलिस को बताया कि "28 मार्च को रात्री 8.30 बजे वह अपने घर से पुराने घर खाडिया जा रहा था।" जब वह बीच रास्ते में आंगनवाडी के पास पहुंचा, तो अचानक किशन पुत्र हीरा जरफा निवासी खाडियाफला ने उसे रोक लिया। किशन ने जान से मारने की नीयत से किसी धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे सोमराज के सिर और आंख के पास गंभीर चोंट आई है।
बचाव और विवाद का मुख्य कारण
गंभीर रूप से घायल सोमराज ने जब शोर मचाया, तो उसकी पत्नी हेमा व भाई वीरमा मौके पर आए और उसे बचाया। हमले के पीछे का कारण बताते हुए सोमराज ने स्पष्ट किया कि "किशन और उसके बीच जमीन का विवाद है, और इसी रंजिश के कारण उस पर यह हमला किया गया।" फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
