उदयपुर। जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में एक महिला ने चार युवकों के खिलाफ उसके पुत्र को साथ ले जाकर मारपीट कर अधमरा कर नदी किनारे छोड़कर जाने का मामला दर्ज करवाया है।

शराब पिलाने के बहाने रोका, फिर भाई के सामने ले गए साथ

पुलिस के अुनसार शारदा देवी पत्नी स्व. नारायणलाल मीणा निवासी चौराफला कलावत बिलख ऋषभदेव ने मामला दर्ज करवाया कि उसका पुत्र लालचंद मीणा वह 10 फरवरी को उदयपुर से मजदूरी कर घर की ओर आ रहा था। इस बीच कुवारिका नदी सोमावत पुल पर पहले से ईश्वरलाल पुत्र शंकरलाल मीणा एवं सुरेश पुत्र मांगीलाल मीणा निवासी मुखिला फला सोमावत बिलख ऋषभदेव दोनों बैठे हुए थे। आरोपियों ने लालचन्द मीणा को रोककर शराब पिलाने के बहाने इनके पास बैठाया तथा उसके कुछ समय बाद संजय मीणा पुत्र स्व. लक्ष्मण लाल मीणा और नरेश मीणा पुत्र राजेन्द्र कुमार मीणा निवासी नानकादरा फलां कलावत बिलख ऋषभदेव दोनों बाईक लेकर आए। इन चारों ने लालचंद मीणा को वहां पर बैठा रखा था इसी दौरान लालचंद के छोटे भाई अजित मीणा ने उसे देखा और घर पर चलने के लिए कहा। इस दौरान चारों आरोपियों ने बाईक स्टार्ट कर लालचंद को बैठाकर साथ लेकर गए।

नदी किनारे बेहोशी की हालत में मिला पीड़ित

रात को घर पर नहीं आने के कारण जब परिजनों ने तलाशा तो उसका पता नहीं चला। सुबह तलाशते हुए नदी किनारे गए तो थोड़ी ही दूरी पर महादेव मंदिर के नीचे नदी किनारे पर बेहोशी अधमरी अवस्था में लालचंद मीणा पड़ा था। होंश में आने पर उससे पूछा तो उसने बताया कि "रात को चारों आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की थी।" यह जानकारी देकर वह पुन: बेहोश हो गया है। पीड़ित युवक लालचंद मीणा आज तक इस घटना से बुरी तरह घबराया हुआ है। पुलिस ने शारदा देवी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story