इंस्टाग्राम पर नकली तमंचा लहराकर रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार, झाड़ोल पुलिस की कार्रवाई
झाड़ोल में इंस्टाग्राम पर बीच सड़क नकली तमंचा लहराते युवक का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की। तकनीकी सहायता से आरोपी कालू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तमंचा खिलौना होने का खुलासा हुआ।

झाड़ोल में सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर भय का माहौल पैदा करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इंस्टाग्राम पर नकली तमंचा लहराकर वीडियो वायरल करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक बीच सड़क पर हाथ में पिस्टल/तमंचा लेकर चलते हुए वीडियो में नजर आया था, जिसके बाद पुलिस ने उसकी पहचान कर उसे दबोच लिया।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार सोशल मीडिया टीम एवं अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी की जा रही है। इसी निगरानी के दौरान एक इंस्टाग्राम आईडी पर बीच सड़क पर हाथ में पिस्टल/तमंचा लेकर चलते हुए युवक का वीडियो सामने आया। वीडियो की सूचना तत्काल झाड़ोल थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी सहायता एवं आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कालू (21 वर्ष), पिता देवीलााल, निवासी बरवली, थाना झाड़ोल, जिला उदयपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वायरल वीडियो उसी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किया था। आरोपी ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहा तमंचा असली नहीं, बल्कि खिलौना था। उसके अनुसार वह इस खिलौना तमंचे को करीब एक वर्ष पहले गुजरात के अम्बाजी से खरीदकर लाया था।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत बिश्नोई एवं वृत्ताधिकारी झाड़ोल विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी झाड़ोल करना राम के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थानाधिकारी करना राम, झाड़ोल, सुभाष चन्द्र कानि. 3124 और ओमप्रकाश कानि. 1173 शामिल रहे।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर हथियारनुमा वस्तु का प्रदर्शन कर वीडियो वायरल किए जाने के इस मामले में झाड़ोल पुलिस की कार्रवाई के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
