उदयपुर के योगाचार्यों ने भचेडी और मेनार में चलाया जल एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान
योगाचार्य मोहन सिंह शक्तावत और नारायण सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों को योग, पशु-पक्षी संरक्षण और प्लास्टिक निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया।

उदयपुर जिले के भचेडी और मेनार गांव में योग शिविर के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने की शपथ दिलाते योगाचार्य एवं वन विभाग के अधिकारी।
अभियान का उद्देश्य एवं स्थान
उदयपुर के योगाचार्य गांव में योग शिविर आयोजित करने, जल संरक्षण, पर्यावरण व पशु-पक्षी संरक्षण व प्लास्टिक निस्तारण के जागरूकता अभियान हेतु एकत्रित हुए। उदयपुर के योगाचार्यों ने भचेडी, मोड़ी, बाठेडा कला व खुर्द एवं मेनार के ग्रामीणों को योग के प्रति जागरूक करने, जल संरक्षण, पर्यावरण व पशु पक्षी संरक्षण एवं प्लास्टिक का निस्तारण के लिए लोगों को जागरूक किया।
स्वच्छता एवं संरक्षण का आग्रह
"ग्रामीणों के सहयोग से गांव को स्वच्छ बनाने एवं तालाब में गंदगी जाने से रोकने का आग्रह किया गया।"
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख व्यक्तित्व
कार्यक्रम में निम्नलिखित योगाचार्य, विशेषज्ञ एवं गणमान्य जन उपस्थित थे:
- योगाचार्य मोहन सिंह शक्तावत
- सुरेश पालीवाल
- नारायण सिंह चावडा
- दलपत कुमावत
- निहाल चंद जैन (वन विभाग से सेवानिवृत अधिकारी)
- विनय दवे (पक्षी विशेषज्ञ)
- मुकेश मेनारिया
- मनीष पटेल
- ललिता
- गोपाल नागदा

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
