उदयपुर(नगर संवाददाता)। जिले की कुराबड़ थाना पुलिस ने बुधवार को पानी की मोटर चोरी करने वाली गैंग का खुलासा करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई 5 पानी की मोटर, केबल व ट्रांसफार्मर के तार बरामद करने में सफलता हासिल की है।

चोरी की वारदातों के बाद विशेष टीम का गठन

कुराबड थाने की जगत चौकी क्षेत्र के रूणीजा व जावर माईन्स थाना सर्कल के भुतिया व बगरूवा के आस-पास किसानों के कुएं से पानी की मोटर, केबल व ट्रान्सफार्मर चोरी होने की सूचनाएं लगातार मिल रही थीं। इन घटनाओं के बाद जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसूचना व तकनीकी सहयोग से मामले की जांच शुरू की।

तकनीकी सहयोग और आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने कुएं से पानी की मोटर, केबल व ट्रान्सफार्मर चोरी के मामले में कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अरविन्द सिंह पिता गुलाब सिंह निवासी रोबा जगत, थाना कुराबड को पकड़ा। इसके साथ ही भैरु सिहं पिता शम्भु सिंह निवासी बगरुवा फला भुतिया, थाना जावर माईन्स, कल्याण सिंह पिता रुप सिहं निवासी जगत रोबा, थाना कुराबड, चेतन उर्फ ललन सिंह पिता सोहन सिहं निवासी जगत रोबा थाना कुराबड और दिनेश पिता गोपीलाल निवासी बगरुवा भुतिया फला, थाना जावर माईन्स को गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी और गहन पूछताछ जारी

पुलिस ने इन पांचों अभियुक्तों की निशानदेही पर 5 पानी की मोटर, केबल व ट्रान्सफॉर्मर के तार बरामद किए हैं। वर्तमान में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही हैं जिससे क्षेत्र में हुई अन्य चोरियों का भी खुलासा होने की संभावना है

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story