उदयपुर। वेटरनरी महाविद्यालय नवानिया उदयपुर के अनुसूचित जाति वर्ग विद्यार्थियों ने आईसीएआर भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित एस.सी.एस.पी. परियोजना के अंतर्गत डेयरी उद्यमिता कौशल विकास हेतु चार दिवसीय एक्सपोज़र विजिट में भाग लिया।

प्रेरणा एवं मार्गदर्शन

यह भ्रमण कार्यक्रम वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास की अभिप्रेरणा से महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. शिव शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अधिष्ठाता डॉ. शिव शर्मा ने बताया की शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को डेयरी उद्योग की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने एवं उद्यमिता कौशल विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

भ्रमण के प्रमुख स्थान

कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों ने निम्नलिखित संस्थानों का भ्रमण किया:

  • राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड
  • अमूल डेयरी
  • अमूल चॉकलेट फैक्ट्री
  • केरा मिल्क कोऑपरेटिव गाँव
  • वेटरनरी महाविद्यालय आणंद के विभिन्न विभाग
भ्रमण के लाभ एवं उद्देश्य

"उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों की व्यावहारिक ज्ञान एवं दक्षता में वृद्धि होगी। उन्हें आधुनिक डेयरी प्रबंधन, सहकारी प्रणाली एवं मूल्य संवर्धन तकनीकों की व्यवहारिक समझ प्राप्त होगी। भविष्य में स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना के लिए प्रेरणा के साथ दिशा मिलेगी।"

कार्यक्रम समन्वयन

इस चार दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम का समन्वयन महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. गोवर्धन सिंह ने किया।

Hemant Ameta, Udaipur

Hemant Ameta, Udaipur

हेमंत अमेटा उदयपुर से प्रात:काल के लिए समाचार कवर करने वाले अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को सटीक और निष्पक्ष दृष्टिकोण से पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। हेमंत अपने तेज़ रिफ्लेक्स और खबरों की गहन जांच के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को हर अपडेट समय पर और भरोसेमंद जानकारी के साथ मिलती है।

Next Story