उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में दो लोगों ने एक महिला के खिलाफ यूडीए के भूखण्डों को अपना बताकर 30 लाख रूपए की ठगी करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार भावेश त्रिपाटी पुत्र जगदीश चंद्र त्रिपाटी निवासी कारोई पुर भीलवाडा ने रिपोर्ट दी है कि उसको व उसके मित्र किशनलाल रेबारी व उदयलाल नाणी निवासी कारोईपुर भीलवाडा को भुवाणा में जमीन की आवश्यकता थी।

सौदा और फर्जी एग्रीमेंट का खेल

इस दौरान इन दोनों का परिचय अंजना माथुर पत्नी स्व. हरीशचंद्र माथुर निवासी साईफन कॉलोनी बेदला रोड से हुआ और उसने बताया कि वह भुवाणा में जमीन बेचना चाहती है। पीड़ितों ने मौके पर जाकर जमीन देखी। अंजना माथुर ने बताया कि जमीन का यूडीए कन्वर्ट की फाइल लगा रखी है और उसने दोनों प्लोट कन्वर्ट करवाकर रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा। इस झांसे में आकर अंजना माथुर को भावेश और उसके मित्र किशनलाल ने 10 लाख रूपए दिए, जिसका बाकायदा एग्रीमेंट भी किया गया।

लाखों हड़पे और खुला राज

कुछ दिन बाद अंजना माथुर ने पुनः संपर्क कर कहा कि दूसरा प्लोट भी बेचना है, जिस पर भावेश, किशनलाल व उदयलाल ईनाणी ने लोगों से व बैंक से रूपए लेकर अंजना माथुर को 20 लाख रूपए और दिए। कुछ समय बाद जब इन भूखण्डों की रजिस्ट्री के लिए अंजना माथुर को कहा गया तो वह आनाकानी करती रही। काफी समय बीत जाने पर जब पीड़ितों ने स्वयं स्तर पर पता किया तो चौंकाने वाली जानकारी हुई कि वे दोनों भूखण्ड असल में यूडीए की सम्पति हैं। फिलहाल सुखेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story