उदयपुर(वि.)। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस राजस्थान यूनिट द्वारा आगामी 29 मार्च को उदयपुर संभाग मुख्यालय पर एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। यह महापंचायत न्यू भूपालपुरा स्थित राज किरण गार्डन में प्रात: 11 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगी।

महापंचायत का उद्देश्य और भविष्य की रणनीति

इस महापंचायत में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय एवं ट्रक मालिकों से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर गहन मंथन किया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार की नीतियों एवं परिवहन क्षेत्र पर लागू किए गए तथाकथित 'काले कानूनों' के विरोध में व्यापक चर्चा कर भविष्य की रणनीति तय की जाएगी।

ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर गहराता संकट

राजस्थान यूनिट के चेयरमेन भगवान सिंह भाटी ने बताया कि "वर्तमान समय में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय दोहरी मार झेल रहा है। एक ओर वैश्विक आर्थिक मंदी का प्रभाव है, वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों और कठोर नियमों ने इस व्यवसाय को संकट की स्थिति में पहुंचा दिया है।" इन परिस्थितियों को देखते हुए यह महापंचायत अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story