उदयपुर: पारस चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मियों से मारपीट और राजकार्य में बाधा
ऑटो सवार नशे में धुत युवकों ने हेड कांस्टेबल का वायरलेस सेट तोड़ा और कार नहीं रोकने के विवाद में पुलिसकर्मियों से की हाथापाई।

उदयपुर। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में पारस चौराहे पर तैनात दो यातायात पुलिसकर्मियों से ऑटो सवार युवकों ने मारपीट कर राजकार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यातायात पुलिस में तैनात हैड कांस्टैबल श्रवण कुमार ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है।
घटना का विवरण और विवाद का कारण
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, हैड कांस्टैबल श्रवण कुमार की ओमसिंह के साथ 3 मार्च को पारस चौराया पर ड्यूटी थी। इस दौरान एक टेम्पो में सवार होकर तीन-चार लोग वहां पहुंचे और आते ही पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलोज करने लगे। इन लोगों का कहना था कि उनकी एक कार से टक्कर मार कर गई और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उस कार को रोका क्यों नहीं।
हाथापाई और वायरलेस सेट को नुकसान
पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने और युवकों को समझाने का काफी प्रयास किया, पर इन लोगों ने उग्र होकर हाथापाई करना शुरू कर दिया। इस हिंसक झड़प के दौरान हैड कांस्टैबल का वायरलेस सेट भी टूट गया। पुलिस के अनुसार, हमला करने वाले सभी युवक नशे में धुत्त थे। फिलहाल सूरजपोल थाना पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
