उदयपुर। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में उदयपुर घूमने आए एक महिला पर्यटक के हाथ से बाईक सवार तीन बदमाश नकदी, सोने की बाली और फोन युक्त पर्स छीनकर ले गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित परिवार और घटना का विवरण

पुलिस के अनुसार संगीता परमार पुत्र भारतसिंह परमार निवासी पटेल मोहल्ला बमुलिया सिहोर हाल सिद्धनाथ स्वपन सिटी शुजानपुर मंडी शाजापुर ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने परिवार के साथ मध्यप्रदेेश से उदयपुर 28 मार्च को घुमने के लिए आए थे। 28 मार्च कि रात्रि 10.30 बजे वह अपने पति भारतसिंह एवं जीजाजी अखिलेश तथा उनके पत्नी सरिता, उनकी लडकी राशि तोरणबावडी स्थित कैलाश होटल से खाना खाकर पैदल-पैदल सूरजपोल की तरफ जा रहे थे।

झपट्टा मारकर फरार हुए बदमाश

घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि "जैसे ही सूरजपोल चौराहे पर पहुँचे कि पीछे से एक बिना नम्बरी बाईक पर 3 लडके आए और उसके हाथ से एक छोटा पर्स, जिसमे 2 हजार रूपए, कान के एक जोडी सोने की बाली व एक मोबाइल झपट्टा मारकर भाग गए।" शहर के व्यस्त सूरजपोल चौराहे पर हुई इस लूट की वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story