उदयपुर। शहर की धानमंडी थाना पुलिस ने आगे-पीछे अलग-अलग राज्यों की थार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अंग्रेजी शराब की तस्करी करते गुजरात के एक तस्कर को गिरफ्तार किया। मामले की जांच घंटाघर थानाधिकारी को सौंपी गई। थानाधिकारी ने तस्कर को कोर्ट में पेश किया। जहां पर उसे पुलिस रिमाण्ड पर रखने के आदेश दिये।

घटना का विवरण और गिरफ्तारी

आरपीएस प्रशिक्षु जगदीश कुमार ने गुरूवार को हैड कांस्टेबल अशोक कुमार ने सूचना दी कि एक होटल के बाहर एक थार गाड़ी खड़ी है उसके आगे राजस्थान व पीछे गुजरात पासिंग की नंबर प्लेटे लगा होना देखा। गाडी संदिग्ध लगने पर थानाधिकारी ने तलाशी ली तो गाड़ी में आरोपी अविनाश पुत्र सुरेश भाई उपाध्याय निवासी लसानी भीम राजसमंद हाल न्यू संस्कार तीर्थ सोसायटी ओढ़व अहमदाबाद चालक सीट पर बैठा हुआ मिला। उसके पास ही उसकी पत्नी मासूम बच्ची के साथ बैठी हुई थी। पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो छह लेदर के बैग मे पीछे वाली सीट के ऊपर व नीचे की तरफ अंग्रेजी शराब के पव्वे व बोतले भरी हुई थी। तलाशी में कुल 220 अंग्रेजी शराब के अलग-अलग ब्राण्ड की बोतले, 92 पव्वे मिले। आरोपी को आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया और वाहन व शराब को जब्त किया। उसके साथ बैठी बच्ची व पत्नी को परिजनों को बुलाकर उनके साथ रूख्सत किया और उन्हें अनुसंधान मे सहयोग करने के लिए कहा।

पूछताछ और पुलिस रिमाण्ड

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अविनाश उपाध्याय ने पूछताछ में बताया कि "उसने यह शराब न्शोभागपुरा मे ठेका नाम की शराब की दुकान से खरीदना बताया और यह शराब गुजरात लेकर जा रहा था। खाना खाने के लिए देहली गेट पर रूका था।" मामले की जांच घंटाघर थानाधिकारी कर्मवीर सिंह को सौंप दी। अनुसंधान अधिकारी कर्मवीर सिंह ने शराब तस्कर अविनाश को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे 6 अप्रैल तक पुलिस रिमाण्ड पर रखने के आदेश दिये। रिमाण्ड अवधि के दौरान शराब तस्करी में कब से लिप्त है तथा इस अवैध कारोबार में इसके साथ कौन-कौन आरोपी शामिल है, गुजरात मे शराब कहां सप्लाई की जानी थी, इस संबंध में विस्तृत जांच पड़ताल की जावेगी। इसके अलावा वाहन के आगे पीछे लगा रखी अलग अलग नंबर प्लेट किन गाडियों की है और वाहन के चैचिस के आधार पर वास्तविक नंबर का पता लगाया जाएगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story