उदयपुर। जिले के टीड़ी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कुछ लोगों के खिलाफ उसके व साथियों के साथ मारपीट कर घायल कर फोन व पैसा लूटकर ले जाने और बाईक तोड़ने का मामला दर्ज करवाया है।

हाइवे पर घेराबंदी और हमला

पुलिस के अनुसार कांतिलाल पुत्र मंगला मीणा निवासी डुंगरी फला पडुणा टीडी ने मामला दर्ज करवाया कि वह तथा गिरधारी व किशन उदयपुर से दवाईयां लेकर पडुणा को निकले तभी पडुणा से पहले हाईवे के पास रात्रि 9.30 बजे बंशी पुत्र पासा मीणा, हरिश पुत्र बंशी, सविता पत्नी बंशी मीणा, सोहन पुत्र नानजी, बंशी पुत्र नानजी, विशाल पुत्र रमेश, नितेश पुत्र दिनेश तथा इनके साथ 10 ओर लोग वहां मौजूद थे।

हथियारों से लैस बदमाशों ने किया घायल

इन सभी के हाथ में लट्ठ, तलवारे व हॉकी स्टीक थे। इन लोगों ने उसकी बाईक को रोककर विशाल ने कांति को मारपीट करना शुरू कर दिया। जब किशन छुडाने लगा तो सभी आरोपियों ने मिलकर मारपीट की। वे तीनो घायल होकर जमीन पर गिर गये तो उन सभी ने बाईक को तोड दिया। ### लूटपाट के बाद आरोपी फरार

घटना के दौरान आरोपियों ने पीड़ितों के साथ बेरहमी से मारपीट की। "सभी ने तीनों के मोबाईल तथा जेबो में रखे पैसों को लेकर भाग गए।" इस वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story