टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन उदयपुर की दो दिवसीय तीर्थ वंदन यात्रा 5 अप्रैल को
एसोसिएशन के 70 सदस्य परिवार सहित पावापुरी और नाकोडा तीर्थ दर्शन के बाद जोधपुर राजस्थान हाई कोर्ट का भ्रमण कर न्यायिक प्रक्रिया का अनुभव लेंगे।

उदयपुर। टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन उदयपुर के सदस्यों की दो दिवसीय तीर्थ वंदन यात्रा 5 अप्रैल 2026 को होगी।
यात्रा की विस्तृत रूपरेखा
टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन के कॉर्डिनेशन कमेटी सदस्य एडवोकेट सुरेश पालीवाल ने बताया कि "इस यात्रा में उदयपुर के 70 टैक्स एडवोकेट परिवार के साथ यात्रा प्रस्थान करेंगे।" यह यात्रा 2 बसों के साथ 5 अप्रैल को सुबह 6 बजे बस द्वारा प्रस्थान करेंगे जिसमें पावापुरी, जीरावला पार्श्वनाथ, नाकोडा तीर्थ के साथ रात्रि विश्राम करेंगे और 6 अप्रैल को प्रातः जोधपुर राजस्थान हाई कोर्ट भ्रमण करेंगे।
ऐतिहासिक यात्रा का आयोजन
कोर्ट के कार्यक्रम को बारीकी से देखा जाएगा। टैक्स एडवोकेट की कॉर्डिनेशन कमेटी सदस्य जितेंद्र चित्तौड़ा, पीयूष सहलोत, अंकित जावरिया, डीसी प्रजापत, यश मेहता, लोकेश बाबेल, डीके मंत्री, दीपक प्रजापत द्वारा इस यात्रा की विस्तृत रूपरेखा बनाकर, सुनियोजित व्यवस्था कर ली है। यह एसोसिएशन की ऐतिहासिक 2 दिवसीय यात्रा होगी।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)
नाम: भूपेश प्रजापत
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)
परिचय
भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।
