उदयपुर जिले की पाटिया थाना पुलिस ने आपसी रंजिश के चलते दो भाईयों और एक युवक पर तलवार से हमला कर घायल करने के मामले में दो भाईयों को गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण और दर्ज मामला

पुलिस के अनुसार सुरेश पुत्र हकरा पाण्डोर निवासी बोसलाठी पाटिया ने मामला दर्ज करवाया कि 6 मार्च को वह अपनी बाईक से उदयपुर के लिए निकला था। रास्ते मेें कजरीफला स्कूल के पास बाबूलाल पुत्र कावा, अजय पुत्र बाबूलाल, विजय उर्फ प्रीतम पुत्र बाबूलाल, प्रवीण पुत्र बाबूलाल, भावेश, दिता, संदीप, लोकेश पुत्र सोमा ये रोड पर राकेश पुत्र नरसी और उसके भाई जीवतराम पुत्र हकरा दोनों के साथ तलवार व लट्ठ से मारपीट कर रहे थे।

बीच-बचाव के दौरान जानलेवा हमला

सुरेश ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि "इस दौरान बीच-बचाव करने वह गया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। उसी समय नरेश भी बाईक से घर की तरफ आ रहा था तो उसने भी बीच बचाव किया तो प्रीतम ने नरेश व राकेश के सिर पर तलवार से वार किया।" खून बहता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर इस प्रकरण में मुख्य आरोपी बाबूलाल पुत्र कावा पाण्डोर निवासी बोसलाठी पाटिया और इसके भाई अजय पाण्डोर को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले के अन्य पहलुओं और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story