उदयपुर: सुखेर थाना पुलिस ने डेढ़ साल से फरार एनडीपीएस आरोपी को पकड़ा
सुखेर पुलिस ने तकनीकी सहयोग से बड़ी सादड़ी निवासी आरोपी लक्ष्मीलाल को गिरफ्तार किया, एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित था आरोपी।

उदयपुर (नगर संवाददाता)। शहर की सुखेर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ मामले में डेढ़ साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से वांछित अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
विशेष टीम का गठन और कार्रवाई
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि जिले में लंबे समय से प्रकरणों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इस क्रम में सुखेर थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।
तकनीकी सहयोग से मिली सफलता
पुलिस ने आसूचना व तकनीकी सहयोग से एनडीपीएस एक्ट में करीब डेढ़ साल से फरार वांछित आरोपी लक्ष्मीलाल निवासी बोहड़ा, थाना बड़ी सादड़ी, जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया। शहर की सुखेर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ मामले में डेढ़ साल से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
